अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ
गंगापार, मार्च 13 -- पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को कस्बा लालगोपालगंज समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों की जामा मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम बहुल मोहल्लों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। दोपहर होते-होते मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी और लोगों ने पूरी श्रद्धा व अनुशासन के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और मुल्क व परिवार की तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक माहौल पूरी तरह से दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से भी नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई गई और चूना डलवाया गया, ताकि नमाजियों को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.