रामनगर, मार्च 13 -- रामनगर। रामनगर में रमजान के अलविदा जुमे पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में उलमाओं ने नमाज अदा कराई। नगर की जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नईमी, बड़ी मस्जिद में मुफ्ती शकील अहमद सहित अन्य नगर और ग्रामीण मस्जिदों में भी अलविदा नमाज अदा कराई गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह पाक की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमन चैन, भाईचारे और क़ौम के लिए दुआएं मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.