खगडि़या, दिसम्बर 15 -- परबत्ता। सेना में लेफ्टिनेंट पिता को उस समय और गर्व महसूस हुआ जब उनका बेटा आईएमए देहरादून के पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवाविंत हो गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के भरसो गांव निवासी भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट ललन कुमार राय व कुंदन देवी के पुत्र अमन कुमार राय लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया। गत 13 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड संपन्न हुआ। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) हुई इस बार थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड का निरीक्षण किया और पास आउट हो रहे आफिसर कैडेट की सलामी दी। इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.