हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के दामाद हज़रत अली के जन्मदिन के पर रविवार की रात शहर में जश्ने मौला अली का आयोजन किया गया। यह रूहानी महफिल मोहल्ला खंजन पुरवा में संपन्न हुई। महफिल की शुरुआत तिलावते क़ुरआन से हुई। मुख्य अतिथि दरगाह हज़रत साग़र मियां रह. के सज्जादानशीन मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती ने कहा कि हज़रत अली का जन्म खानए काबा में हुआ। उनका जीवन इंसाफ, बहादुरी, सब्र और सच्चाई का प्रतीक है। उनके बताए उसूल आज भी मानवता, समानता और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। समाज को सही दिशा दिखाते हैं। सूफी जाबिर अली ने कहा कि हज़रत अली केवल एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि इल्म, तसव्वुफ़ और इंसानियत की मिसाल थे। उनका संदेश धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसान को इंसान से जोड़ने का है। मो. आकिल, मो. वासिल, फैयाज़ सागरी, साकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.