नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शनिवार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सफेद और काले कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और टोपियां पहने लोग इत्र की खुशबू में सराबोर नजर आए। हर ओर खुशी का माहौल था और अजनबी भी मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन कर रहे थे। पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद परिसर के भीतर, बाहर और बरामदों की छतों तक नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अमन, शांति और सभी की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस बार ईद की सुबह हल्की ठंड और कोहरे से घिरी रही, जिससे दूर स्थित मीनारें धुंधली दिखाई दे रही थीं, हालांकि पास की दृश्यता सामान्य रही।जामा मस्जिद के अलावा राजधानी की अन्य मस्जिदों में भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.