अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई
मुरादाबाद, जून 16 -- कोतवाली परिसर में मंगलवार को मोहर्रम को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही ताजिया की ऊंचाई 6 फुट रखने की अनिवार्यता की जानकारी दी तो ताजिएदार दंग रह गए। ताजियादारों ने कहा कि पांच से छह फुट तक ताजिया ले जाने वालों की ऊंचाई रहेगी। ऐसे में यह 12 फुट के लगभग हो जाएगी लेकिन पुलिस ने छह फुट से ज्यादा छूट देने से इनकार कर दिया। बैठक तहसीलदार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि इस बार जनपद में ताजिया की ऊंचाई केवल 6 फुट रखने के आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भारतगंज में जालियों ने क़ायम की सौहार्द की मिसाल इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। लालापुर पीपलसाना के प्रधान प्रतिनिधि इरफान अहमद सलमानी ने गांव में विवाद की स्थिति खत्म करने का अनुरोध किया तो कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.