कोडरमा, मार्च 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व इस वर्ष भी उल्लास, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शनिवार की सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर इमामों की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज में आयोजित संबोधन में स्थानीय उलेमा ने ईद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर केवल खुशी का पर्व नहीं, बल्कि यह त्याग, संयम, और मानवता का संदेश देने वाला अवसर है। रमजान माह में किए गए रोजा, इबादत और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व को हुए उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। वक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.