सुल्तानपुर, मार्च 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता। ईद-उल-फितर की नमाज जिले भर में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के बाद देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार दिनभर गुलजार रहे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह शहर स्थित ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोगों को नमाज अदा कराई। उन्होंने सभी से आपसी मेल-जोल और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की और कहा कि ऐसा करने से समाज कई बुराइयों से बच सकता है।मौलाना ने हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी समुदायों से मिलजुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होने का संदेश...