शामली, मार्च 21 -- क्षेत्र के गाँव बाबरी, बनतीखेड़ा, कैड़ी व कुरमाली में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज बड़े ही शालीन व शांति के साथ अदा की गई। क्षेत्र क़ी सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज के बाद दुनिया में अमन और चैन के लिए दुआ की गई. सभी से अपील क़ी गई कि वह सभी अपने गाँवो घरो में हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारा कायम करते हुए ईद का त्यौहार मनाए इसी संदेश के साथ जुमा की नमाज अदा की गयी और दुआ की गई।जुमा कि नमाज व क्षेत्र में शांति पूर्वक त्यौहार मनाने को लेकर थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसोदिया व चोकी प्रभारी मय फ़ोर्स के पुरे क्षेत्र में दौरा किया इस दौरान उन्होंने सभी से अपील करते हुए त्यौहार को भाई चारे व प्रेम से मनाने के लिए कहा, तथा शनिवार को ईद का पर्व हर्षल्लास से मनाने कि भी अपील क़ी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...