अमन और बादल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- खटीमा, संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पार्टी में शामिल हुए व्यापारी नेता अमन अरोड़ा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं क्षेत्र के युवा नेता बादल सक्सेना ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आहत होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। व्यापारी नेता अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। कहा कि वे कांग्रेस के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में खटीमा के विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को भारी मतों से विजयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.