अमन और इत्तेहाद के लिए दुआएं कीं
कानपुर, जून 4 -- कानपुर। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के जेरे एहतमाम यौम ए शहादत हजरत उस्मान गनी (रअ) (तीसरे खलीफा) नानपारा मस्जिद परेड में मनाया गया। मुख्य वक्ता मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी ने कहा कि हजरत उस्मान गनी ने मुसलमानों को जंग नहीं करने दी ताकि खून न बहे। यह मुस्लिम समाज के लिए एक सबक है। सदारत मौलाना मोहम्मद मेराज अशरफी ने की। हाजी मोहम्मद सलीस ने अमन और इत्तेहाद के लिए दुआ की। नात शरीफ मौलाना सैफुल हाशमत मोहम्मद सानी ने पेश की। यहां रिजवान अंसारी, जमील कुरैशी, सैयद मोहम्मद अतहर कादरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.