अमन इलेवन ने लॉर्ड्स क्लब को हरा जीता खिताब
धनबाद, मई 17 -- लॉर्ड्स क्लब की ओर से शुक्रवार की रात को तालडांगा में शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल से 32 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने किया। मैत्री मैच प्रेस और पुलिस के बीच खेला गया। फाइनल मैच में अमन इलेवन कुल्टी ने लॉर्ड्स क्लब तालडांगा को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता को सात हजार नगद, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बॉलर, फील्डर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को ट्रॉफी दिया गया। यह भी पढ़ें- टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिलेगा 2100 का इनाम मौके पर नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, थानेदार अजीत भारती, आशुतोष कुमार, सुजीत सिंह, जिप सदस्य ग़ुलाम कुरैशी, सिटी मैनेजर मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.