मैनपुरी, सितम्बर 9 -- अमन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 'नेल्टास' परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नेल्टास शिक्षा जगत में कौशल आधारित मूल्यांकन का एक प्रतिष्ठित मंच है। यह परीक्षा मुख्य रूप से अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तार्किक क्षमता और क्रिटिकल थिंकिंग का आकलन करती है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान की जांच करना नहीं, बल्कि यह देखना है कि छात्र सीखे गए सिद्धांतों का व्यावहारिक जीवन में किस प्रकार उपयोग करते हैं। यह प्रतियोगिता दो प्रमुख चरणों में आयोजित की ...