छपरा, मार्च 24 -- अमनौर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमनौर बाजार स्थित वैष्णव देवी गुफा मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता गोसी अमनौर गांव की बतायी गई है। वह अपनी मौसी के साथ वैष्णव देवी गुफा मंदिर दर्शन करने गई थी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधी मंदिर परिसर से ही महिला की रेकी कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...