छपरा, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी में 8-10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, सांसद के निर्देशों की अनदेखी का आरोप अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर प्रखंड में इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। एक ओर भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली की आंख-मिचौली ने स्थिति और गंभीर बना दी है। सबसे खराब स्थिति अमनौर और भेल्दी फीडर की बताई जा रही है, जहां पिछले करीब तीन सप्ताह से दिनभर बिजली गायब रहना आम बात हो गई है। वहीं रात में भी बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि उपभोक्ताओं का कहना है कि हल्की हवा या मामूली तकनीकी कारणों से भी घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली बिल नियमित...