छपरा, मार्च 5 -- अमनौर । अमनौर-सोनहो एसएच-73 मुख्य मार्ग पर छपरा अभिमान गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलानी में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक पशु भी जख्मी हो गया। घटना गुरूवार की है । घायलों में पटना निवासी 50 वर्षीय अमित कुमार, उनकी पत्नी 48 वर्षीय ज्योति कुमारी तथा 48 वर्षीय कुमार सौरभ शामिल हैं। वहीं कार में सवार दो बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े आंवला के पेड़ को उखाड़ते हुए नाद से टकराकर पलानी में जा घुसी। बताया जाता है कि वाहन में पांच...