छपरा, फरवरी 7 -- अमनौर, एक संवाददाता। लाखों रुपये की लागत से बन रहे अमनौर बाईपास सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसके दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों की जानकारी एसडीएम निधि राज व सीओ अजय कुमार से ली और भू-अर्जन से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी रैयत के भू-अर्जन से जुड़े वाद लंबित नहीं रहने चाहिए। जिन रैयतों के कागजात पूर्ण हैं, उनका भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा मिल सके। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद दर्जनों रैयतों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का समाधान वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.