बिजनौर, अप्रैल 11 -- नजीबाबाद। हज़रत बाबा नन्हें मियां चिश्ती र०अ० का 97वां तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक देश में अमनो अमान की दुआ के साथ संपन्न हुआ। तीसरे दिन भी अकीदत मंदो ने चादरपोशी की और दुआएं मांगी। इस मौके पर महफ़िल ए शमा कार्यक्रम में कव्वालो ने सूफियाना कलाम पेश किये। नन्हें मियां दरगाह मोहल्ला पाईंबाग नजीबाबाद में हज़रत बाबा नन्हें मियां चिश्ती र०अ० का 97वां सालाना उर्स मुबारक देश में अमनो अमान की दुआ के साथ संपन्न हो गया। उर्स मुबारक के आखिरी दिन नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष इंजीनियर मौअज़्ज़म ने अक़ीदत की चादर पेश की। जायरीनों ने देर रात तक सूफियाना कव्वालियों का लुत्फ़ उठाया। ज़फ़र अकरम साबरी कव्वाल उत्तराखंड, अरमान साबरी नजीबाबाद, अमजद साबरी बिजनौर, आसिफ मलिक मेरठ आदि कव्वालों ने सूफियाना कलाम पैश कर श्रोताओं को झूमने प...