खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत अमनी में आगामी 26 अप्रैल से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन समिति के संयोजक सह पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। आयोजन के दौरान मानसी बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया वीरन सदा, गायत्री परिवार के डॉ विजयेन्द्र विद्यार्थी, अरविंद कुमार हिमांशु, उमेश प्रसाद, त्रिलोचन पटेल, रामविनय यादव, संतोष कुमार, मुनिलाल सिंह, जानकी देवी, वीरबहादुर पंडित आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- गूंजेगा वेद मंत्र, रूद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...