हजारीबाग, मई 14 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। पांच वर्ष पूर्व अमनारी से करम्बा गांव तक बनाई गई सड़क बुधवार को ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। निर्माण के समय घोर लापरवाही के कारण अमनारी घोघरा के पास गार्डवाल का प्राक्कलन नहीं बनाया गया, जिसका खामियाजा आज हजारों की आबादी भुगत रही है। वर्तमान में सड़क दोनों ओर से इस कदर ध्वस्त हो चुकी है कि यहां से चारपहिया वाहनों का गुजरना प्रतिबंधित हो गया है। सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए एक वर्ष पूर्व कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डीएमएफटी मद से गार्डवाल निर्माण की अनुशंसा की थी।बावजूद इसके, प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- जर्जर हो रहे मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग सड़क ध्वस्त होने से अमनारी, करम्बा, नारायणपुर, बेडम...