बिहारशरीफ, मार्च 5 -- एकंगरसराय पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार दो वाहन, हथियार-कारतूस किये बरामद फोटो : मुखिया हमला-एकंगरसराय थाना में गुरुवार को पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी देते हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की अमनारखास पंचायत की मुखिया रूबी देवी के घर पर बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो वाहन, हथियार-कारतूस आदि जब्त किये गये हैं। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। मुखिया पति विद्यानंद प्रसाद ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। उन्होंने बताया कि वाहनों पर सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक बदमाश उनके घर पर फायरिंग करने लगे। घरवालों ने किसी तरह छिपकर जान बचायी। उन्होंने तुरंत पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.