अमन,भाईचारे और तरक्की की दुआ के साथ अदा की ईद की नमाज
गुमला, मार्च 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरे उल्लास,भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना इनआम रब्बानी ने ईदगाह में मुख्य जमाअत की इमामत करते हुए कहा कि ईद रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से दिया गया खास तोहफा है। रमजान का महीना एक मेहमान की तरह आता है और अपनी फजीलतें बांटकर चला जाता है। इस दौरान मुसलमान रोजा रखकर इबादत करते हैं और बुराइयों से दूर रहने का प्रयास करते हैं।चांद रात में हुई झमाझम बारिश से लोगों को आशंका थी कि ईद के दिन भी बारिश होगी, लेकिन सुबह मौसम साफ हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और खुले आसमान के नीचे सुकून के साथ नमाज अदा की। दिनभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.