प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 17 -- प्रतापगढ़। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में हुए ट्रायल्स के आधार पर मंडलीय पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। इसमें से पुरुष वर्ग में जिले के खिलाड़ी अमन सिंह, आदर्श सिंह और महिला वर्ग में काजल यादव, गरिमा यादव, कीर्ति यादव का चयन किया गया। चयनित पुरुष टीम 19 से 21 नवंबर तक झांसी और महिला टीम 22 से 25 नवंबर तक चित्रकूट में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जिले के खिलाड़ियों के चयन पर रंजीत यादव, आदित्य शुक्ला, विनोद यादव, सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, जेपी यादव, अरविंद कुमार, आशुतोष सिंह, बुद्ध प्रकाश, विक्रम सिंह, जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.