कटिहार, जून 19 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अमदाबाद थाना में जब्त देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने शराब को नष्ट कराया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज छह कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इनमें पांच कांडों में जब्त 110.650 लीटर विदेशी शराब तथा एक कांड में जब्त 16 लीटर देशी शराब शामिल है। इस प्रकार कुल 126.650 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस मौके पर अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम, एस आई मसूदन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...