बागेश्वर, मई 30 -- देवेंद्र पांडे बागेश्वर। ग्राम अमतोड़ा में आवासीय भवन के आंगन में तुन का एक बड़ा पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि तुन का एक विशाल पेड़ मदन सिंह एवं गोपाल सिंह के आवासीय भवन के आंगन पर गिरा हुआ था। पेड़ गिरने से दोनों घरों का मुख्य रास्ता बंद हो गया था, जिससे परिजनों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की मदद से पेड़ को सुरक्षित रूप से काटकर टुकड़ों में बांटा गया तथा आंगन से हटाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता पूर्ण रूप से खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- अमतोड़ा में आंगन में गिरा तुन का पेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...