अमड़ापाड़ा सीएसपी संचालक से हुए लूटकांड का खुलासा
पाकुड़, जुलाई 28 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोका मोड़ के समीप सीएसपी संचालक से हुई 2.95 लाख की चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कांड का अनुसंधान कर रहे एसआई पप्पू कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीसरे फरार आरोपी आरतेश मुर्मू (पिता स्व. सकल मुर्मू) को धर दबोचा। आरोपी गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का निवासी है, जिसे पुलिस ने उसी के क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2025 को बोका मोड़ के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक रंजीत कुमार से लाखों रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 62/25 (धारा 309(4) बीएनएस दर्ज की गई थी। मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस पूर्व में ही दो मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.