रांची, अप्रैल 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संताल परगना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत और निर्बाध बनाने की दिशा में अमड़ापाड़ा (झियापानी) में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। इसे 19 अप्रैल को जीरो लोड पर सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है। मई के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उदघाटन कर सकते हैं। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। इस परियोजना के तहत 132 केवी मदनपुर-पाकुड़ संचरण लाइन को अमड़ापाड़ा ग्रिड से जोड़ने के लिए लिलो (लाइन इन लाइन आउट) कार्य भी पूरा किया गया है। ग्रिड सब स्टेशन चालू होने से अमड़ापाड़ा, महेशपुर, झियापानी तथा आसपास के विस्तृत क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति मजबूत होगी। ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण पर लगभग 36 करोड़ रुपये तथा मदनपुर-पाकुड़ लिलो लाइन कार्य पर करीब 1.65 करोड़ खर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.