अमड़ापाड़ा में बालू लदा ट्रक पलटा, चालक व खलासी फरार
पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडेरकोला के समीप बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, जो हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- नोनगढ़ घाट पर तेतरहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर व 2 डाला जब्तबालू का अवैध परिवहन देश भर में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कड़े रुख और सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद बालू का अवैध और अनियंत्रित परिवहन बदस्तूर जारी है। पाडेरकोला में हुआ यह हादसा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि किस तरह नियमों को ताक पर रखकर नदियों के अस्तित्व को खतरे में डाला जा रहा है। प्रतिबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.