अमड़ापाड़ा में जेंडर रिसोर्स सेंटर सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
पाकुड़, जून 17 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान अमड़ापाड़ा सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) क्षेत्र से आए घरेलू हिंसा, बाल विवाह और डायन प्रथा जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों से जुड़े कुल 11 मामलों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जेंडर सीआरपी पार्वती मुर्मू ने प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि जीआरसी को प्राप्त हुए अधिकांश मामलों का टीम ने सफलतापूर्वक निपटारा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जो भी पीड़िताएं केंद्र तक पहुंचती हैं, उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.