भागलपुर, जून 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भागलपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में एक संदिग्ध युवक अमडंडा थाना परिसर में माचिस जलाकर किसी संदिग्ध पदार्थ का सेवन करता हुआ प्रतीत हो रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर यह आरोप भी लगाया गया है कि अमडंडा थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद कथित रूप से अवैध रूप से धनराशि लेकर छोड़ दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में अमडंडा थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह वीडियो एक यूट्यूबर द्वारा एआई तकनीक से तैयार कर भ्रामक रूप में वायरल किया गया है। यह भी पढ़ें- अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए निष्पक्ष जांच...