औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ में दशहरे के समय छोटकी दरगाह पर लगने वाले भूतना मेले में भीड़ उमड़ पड़ी है। आस-पास के इलाकों में भूतना मेले के नाम से यह मेला काफी प्रसिद्ध है। औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, बक्सर, गया आदि जिले के गांवों से लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। वैसे तो वर्ष में दो बार यह मेला लगता है। एक दशहरे के समय जहां एकम से लेकर नवमी तक भीड़ उमड़ी रहती है। दूसरा चैत्र माह के नवमी में भी काफी संख्या में भीड़ पहुंचती है। अंधविश्वास एवं अशिक्षा इस जमाने में किस तरह से लोगों पर हावी है, इसकी झलक इस भूतना मेले में नजर आती है। इस मेले में अंधविश्वास के चलते ग्रामीण अपने बीमार परिजनों को चिकित्सा विज्ञान की सारी उपलब्धियों को नकारते हुए ओझा की करतूतों के समक्ष घुटने टिका देते हैं। यहां लोग भूत भगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.