चतरा, अप्रैल 23 -- अमझर जंगल में लगी आग, वनकर्मी बुझाने में जुटे प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि।प्रतापपुर वन क्षेत्र के अमझर जंगल में बुधवार को लगभग दो किमी तक आग लगी रही। पूर्व में महुआ फूल चुनने के दौरान जंगलों में आग लगा दी जाती थी, परंतु अभी महुआ का सीजन भी समाप्त हो गया है। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगाई जा रही है, जो जांच का विषय है। वन विभाग को सूचना मिलते ही डीएफओ के निर्देश पर प्रतापपुर वन क्षेत्र के कर्मी सक्रिय हुए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद वन विभाग द्वारा पर्याप्त निगरानी और रोकथाम के उपाय नहीं किए जाते। यदि समय रहते सतर्कता बरती जाती, तो इतनी बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.