भोपाल, मई 20 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक युवक को अपने साथ अमचूर और गरम मसाला रखकर हवाई यात्रा करने की कोशिश करने की इतनी बड़ी कीमत चुकाना पड़ी कि उसने इस बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल जब यह युवक दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा तो सुरक्षा जांच के दौरान उसे रोक लिया गया और उसके बैग में रखे अमचूर पाउडर को एयरपोर्ट पर लगी विस्फोटक का पता लगाने वाली मशीन (एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर) ने हेरोइन और अन्य ड्रग्स बताकर अलार्म दे दिया। इसके बाद उस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि 57 दिन बाद जब उसके पास से बरामद सामान की फोरेंसिक रिपोर्ट आई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने युवक को 10 लाख रुपए हर्जा...