अभ्युदय योजना की मुफ्त कोचिंग के लिए 20 सितंबर तक आवेदन
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी-यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एसएससी और यूपीएसएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रत्येक कार्यदिवस में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक केपी इंटर कॉलेज केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र शैक्षिक अभिलेखों और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जमा करना होगा। यूपीएससी-यूपीपीएससी के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के प्रमाणपत्र, जबकि जेईई, नीट और एसएससी के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के शैक्षिक अभिलेख जमा करने होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 06392485722 और 086...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.