अभ्युदय योजना : नि:शुल्क कोचिंग के लिए 320 छात्र हुए चयनित
गोरखपुर, जुलाई 28 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में विभिन्न प्रतियोगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में 320 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र अभ्युदय योजना के तहत जल्द ही प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेईई और एक दिवसीय परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं। अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग के लिए करीब 780 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। 26 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में 403 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। इसमें से प्रवेश परीक्षा के बाद 320 छात्र-छात्राएं चयनित किए गए हैं। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.