अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 20 जून तक
कौशाम्बी, जून 12 -- जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के अंतर्गत उत्साही एवं प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को जनपद स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं यथा आईएएस, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की तैयारी, मार्गदर्शन, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए समाज कल्याण विभाग निःशुल्क कोचिंग राजकीय महामाया बालिका छात्रावास, मंझनपुर में संचालित कर रहा है। वर्ष 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिभावान इच्छुक छात्र/छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केंद्र राजकीय महामाया बालिका छात्रावास मंझनपुर में 20 जून तक निःशुल्क आवेदन-पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार, मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.