फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन समाज कल्याण मंत्रालय की नि:शुल्क कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े अभ्यर्थियों ने यह कर दिखाया है। कोचिंग और योजना से मिले मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से दोआबा के वरदान गुप्ता पीसीएस-2024 परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। जिनको बीडीओ यानि ब्लाक डेवलेपमेंट आफीसर पद की जिम्मेदारी मिली है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग पूर्णतया निशुल्क है, जहां विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा दी जाती है। जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करवाई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.