अभ्युदय कोचिंग में मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा
आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में 15 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। यह डिजिटल लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा शोधार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी।
मुख्य सुविधाएं शहर के ब्रह्मस्थान स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। छात्रों को पठन-पठन और बेहतर ढंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए यहां डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.