अभ्युदय कोचिंग के लिए 10 तक करें आवेदन
प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग के लिए 10 जून तक समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया जा सकता है। केपी इंटर कॉलेज में संचालित होने वाली इस कोचिंग में यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एसएससी, यूपीएसएसएससी की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों के साथ विकास भवन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 06392485722 व 08687855131 पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल का कहना है कि जरूरत के अनुसार लोग आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सकेगी। कक्षाओं को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.