अभ्युदय कोचिंग के लिए विशेषज्ञों के आवेदन 5 अगस्त तक
बरेली, जुलाई 25 -- जिला समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पूर्व में इन विषयों के योग्य शिक्षक नहीं मिलने के कारण दोबारा से विज्ञप्ति निकाली गई है। योजना के तहत वर्ष 2026-27 में यूपीएससी/पीसीएस, एसएससी एवं नीट/जेईई की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को यूपीएससी/पीसीएस/एसएससी के लिए अर्थशास्त्र और हिंदी एवं नीट/जेईई के लिए भौतिक विज्ञान विषय के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्र संलग्न कर 5 अगस्त तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, बरेली में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अतिथि व्याख्याताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.