अभ्युदय कोचिंग का औचक निरीक्षण किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग केंद्रों का मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी और भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में संचालित कोचिंग कक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं के साथ ही स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की भी जानकारी ली। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी के टीडीएस की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई की तैयारी कराई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.