अभ्यास वर्ग में विहिप की कार्य पद्धति के संबंध में दी जानकारी
शाहजहांपुर, मई 3 -- पुवायां। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी ने किया। अभ्यास वर्ग में जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को विहिप की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार और सामाजिक दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर कुमार, जिला मंत्री दीपक शुक्ला सहित अंकित, सतेंद्र, प्रमोद, उदयराज, रणधीर और राजदीप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- समाज में हमारी पहचान सेवा कार्यो से हो : सुरेश जैन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.