कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे केंद्रीय प्रशिक्षण कैम्प में खेले जा रहे अभ्यास मैच में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर 40-40 ओवर के मैच कराए गए। हर खिलाड़ी की फिटनेस, स्किल का व्यक्तिगत प्रदर्शन परखने के लिए सिमुलेशन कराकर फाइनल ट्रायल मैच का आयोजन किया जा रहा है। अब 28 और 29 अप्रैल को होने वाले फाइनल ट्रायल के आधार पर प्रदेश से आवासीय खेल छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में गेंदबाज और बल्लेबाजों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने सटीक लेंथ के साथ गेंदबाजी में वैरियेशन से कोच अमित पाल का ध्यान खींचा। बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनकर उभरे गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। टीम ए के तेज गे...