बागेश्वर, मार्च 12 -- बागेश्वर। 17 मार्च को प्रस्तावित मॉक अभ्यास की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आपदा की स्थिति में कुछ भी संभव हो सकता है, इसलिए अभ्यास के दौरान सभी अधिकारी रचनात्मक और कल्पनाशील तरीके से संभावित परिस्थितियों का आकलन करें और अपनी कार्यक्षमता का परीक्षण करें। जिलाधिकारी ने इंसिडेंट कमांडर की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय और समन्वय के लिए इसकी भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, तहसीलों और थानों को अपने स्तर पर आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों की जांच करने तथा उनकी सूची जिला आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.