रामपुर, मार्च 14 -- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च और 15 मार्च को दो पालियों में (सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे) होगा। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है। प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार 13 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और महत्वपूर्ण प्वाइंट पर पुलिस की हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसके अलावा रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई है। साथ ही रोडवेज ने भी बसों की सुविधा दी हैं। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि स्टेशन पर अभ्यार्थियों का ध्यान रखा जाएगा। उनको सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकट निरीक्षक गोविंद सिंह जनी ने बताया कि दोनों दिन के लिए एक स्पेशल गाड़ी चलाई गई है।पुलिस अपने वाहन से पहुंचाएगी केंद्र तकरामपुर। परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की मदद भी करेगी। इसके लिए चेतक मो...