कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- जिले के छह केंद्रों पर सोमवार को तीसरे दिन भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। हालांकि, अभ्यर्थियों के लिए यह पेपर काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। अभ्यर्थियों ने एक स्वर में कहा कि तैयारी के हिसाब से पेपर उनसे कहीं ज्यादा कठिन रहा। कई तो इसे एसएससी जैसी उच्च स्तरीय परीक्षाओं से भी कठिन बता गए। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर में आयोजित हुई। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों के लिए दो घंटे का समय दिया गया, जो कई उम्मीदवारों को अपर्याप्त लगा। करारी इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। यह भी पढ़ें- कुछ सवालों में उलझे अभ्यर्थी, उतरवाए बेल्ट, ब्रेसलेट परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग, आधार कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.