नोएडा, जून 8 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 9 और 10 जून को भी आयोजित की जाएगी। पहले दिन की दूसरी पाली में 31.66 फीसदी और दूसरी पाली में 29.69 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) और तर्कशक्ति (रीजनिंग) के कुछ सवाल थोड़े से घुमावदार और परेशान करने वाले थे। इन सवालों को हल करने में उम्मीदवारों को उम्मीद से थोड़ा ज्यादा वक्त गंवाना पड़ा। हालांकि, हिंदी और गणित के हिस्से ने उम्मीदवारों को काफी राहत दी और उनका स्कोरिंग बैलेंस बनाए रखा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे त...