आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा देने के लिए महिला अभ्यर्थी कुमारी रुक्मिनी पुत्री केशवलाल का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़ सठियांव में था। वह असमंजस में शहर के रैदोपुर राजकीय बालिका इंटर कलेज पहुंच गई। इसके बाद वह परेशान हो गई। महिला अभ्यर्थी ने मौके पर उपस्थित डायल 112 के प्रभारी अभयराज मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने संज्ञान लेते हुए तत्वरित कार्रवाई की। मौके पर तैनात पीआरवी-5385 थाना कोतवाली की टीम के माध्यम से महिला अभ्यर्थी को समय रहते उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव पहुंचाया।सराहनीय कार्य के लिए एससपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.