समस्तीपुर, मई 10 -- ताजपुर, निसं। टीआरई 4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ताजपुर में भाकपा माले, इनौस, आइसा एवं आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। इसके बाद गांधी चौक पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में माले का प्रदर्शनसभा का आयोजन सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.