दरभंगा, मई 10 -- दरभंगा। पटना में टीआरई फोर शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन एवं प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट चुका है। युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने छात्रों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- सरकार टीआरई-4 बहाली में देरी कर रही, लाठीचार्ज की निंदा यह भी पढ़ें- युवाओं पर लाठी चलाना लोकतंत्र की हत्या के समान-कांग्रेस यह भी पढ़ें- पटना में छात्राओं पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.